फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला

महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला

Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला
बागपत (बागपत)।
विज्ञापन

कोर्ट में तलाक के मामले में तारीख पर जा रही यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल पर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। इसमेें महिला कांस्टेबल घायल हो गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल के शोर की आवाज सुनकर लोग उधर दौडे़ तो हमलावर वहां से भाग निकले। बाद में घायल महिला कांस्टेबल कोतवाली पहुंची और इस संबंध मेें तहरीर दी।

घायल महिला कांस्टेबल प्रतिभा पंवार बुढ़ाना जनपद शामली के कली गांव की रहने वाली है। वह बदायूं में तैनात है। वर्ष 2016 में प्रतिभा पंवार की शादी बागपत जनपद के वाजिदपुर गांव के युवक से हुई । शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर रोजाना प्रतिभा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। फिलहाल बागपत कोर्ट में तलाक का मामला विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को प्रतिभा पंवार तारीख पर आ रही थी। जैसे ही प्रतिभा कोर्ट के बाहर पहुंची दो-तीन लोगों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें प्रतिभा घायल होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान हमलावरों ने प्रतिभा के गले में फंदा डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। प्रतिभा के शोर की आवाज सुनकर लोग उधर दौडे़ तो हमलावर वहां से भाग निकले। इस संबंध में पीडित ने कोतवाली में ससुराल वालों पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बागपत कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना था कि पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed