फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें
बागपत। शौचालय निर्माण और श्मशान घाट की भूमि के प्रकरण की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से की। मंडलायुक्त ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार कलक्ट्रेट पहुंचे। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने उन्हें बताया कि मीतली गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हुई है। खाली प्लॉट में शौचालय बनाया गया है। पात्र खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। श्मशान घाट निर्माण में लाखों रुपये की धांधली हुई है। जबकि वहां निर्माण ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को जांच कराकर दोषी प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा काकौर कलां गांव में ग्राम समाज की दो सौ बीघा जमीन है। जिस पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। सपा के जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद ने बस अड्डा बनवाने की मांग रखी। उन्होंने डीएम को रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगेराम जाटव ने चांदीनगर सहित रटौल मार्ग पर बसे चलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed