फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुआल की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जाम हो गया यूपी-हरियणा बॉर्डर

पुआल की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जाम हो गया यूपी-हरियणा बॉर्डर

Sun, 29 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुआल की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जाम हो गया यूपी-हरियणा बॉर्डर
बागपत। गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर वन विभाग की चौकी के पास गड्ढे के कारण पुआल की दो ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से यूपी-हरियाणा सीमा जाम हो गई। गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग और दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा से दो ट्रैक्टर-ट्राली में पुआल लेकर लोग बागपत की ओर शनिवार को शाम करीब सात बजे आ रहे थे। वन विभाग की चौकी के पास अचानक सड़क पर बने गड्ढ़े के कारण दोनो ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई । इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया । इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई । पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली मार्ग से हटवाई। शनिवार सुबह करीब दस बजे तक जाम लगा रहा। इस कारण करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया था। वाहन रात भर रेगते नजर आए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निवाड़ा चौकी प्रभारी निरंजन सिरोही का कहना है कि पुआल से लदे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से लंबा जाम लगा गया था। उसको खुलवाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल
दाहा। मुलसम निवासी युवक पंकज बाइक पर सवार होकर बरनावा मोड़ के पास से घरेलू सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। शाहजहांपुर गांव के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वह घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed