{"_id":"59a1d2cd4f1c1b20498b496f","slug":"191503777485-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, धमकी
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की मां-बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 22 अगस्त की रात घर पर थी। करीब आठ बजे गांव के ही तीन लोग घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। वह कोतवाली पर शिकायत करने पहुंची तो कुछ लोग उनको जबरदस्ती गांव में ले गए। वहां पर उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। इससे पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुुंचकर शिकायत की है। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
नर्सिंग होम संचालक पर सैलेरी
के रुपये हड़पने का आरोप
बागपत। शहर के एक नर्सिंग होम के संचालक पर दो डॉक्टर ने सैलेरी के करीब 1.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के सिद्धार्थ का कहना है कि उसे पुलिस शुक्रवार को अपने साथ गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति के पास लेकर गई। वहां पर उसके साथ मारपीट की गई। बाद में खेकड़ा थाने पर ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। गांव के लोगों के पहुंचने पर उसको छोड़ा गया। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।