{"_id":"5c802331bdec22146e0f8dc8","slug":"181551901489-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा महादेव मेले में बिछड़ी गुरुग्राम की किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरा महादेव मेले में बिछड़ी गुरुग्राम की किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर तीन दिन तक चले मेले में हरियाणा के गुरुग्राम की किशोरी अपने परिजनों से बिछड़ गई। बालैनी पुलिस ने उसे न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को उसकी इच्छा के मुताबिक मौसी के पास भेजने के लिए गुरुग्राम सीडब्ल्यूसी को भेज दिया।
पुरा महादेव मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि के मेले में गुरुग्राम की किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी और मेले में वह बिछड़ गई। किशोरी को कुछ लोगों ने खोया-पाया केंद्र पर पहुंचा दिया। वहां से बालैनी पुलिस ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। किशोरी ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह गुरुग्राम में अपनी मौसी के साथ रहती है। उसका घर गुरुग्राम बस अड्डे के पास है। किशोरी द्वारा बताए मोबाइल नंबर पर उसकी मौसी से बात की गई तो उसने किशोरी को अपने पास बुलाने की इच्छा जताई। काउंसिलिंग में भी किशोरी ने अपनी मौसी के पास जाने की बात कही। कानूनी पहलुओं को देखने के बाद सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने किशोरी को गुरुग्राम सीडब्ल्यूसी को भेज दिया, जिससे वहां पर किशोरी की बेहतर परवरिश और संरक्षण के लिए उचित निर्णय लिया जा सके।