फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सूखे तालाब में किसान का शव पड़ा मिला

सूखे तालाब में किसान का शव पड़ा मिला

Thu, 26 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सूखे तालाब में किसान का शव पड़ा मिला
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव के सूखे तालाब में किसान का शव मिला। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल गांव निवासी किसान अमित (27) पुत्र स्वर्गीय राम स्नेह मंगलवार की रात में गांव के ही रवि पुत्र ऋषिपाल का भूसा खेत से लिवाने के लिए गया । बुधवार सुबह छह बजे सूखे तालाब में अमित का शव पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कुछ की दूरी पर स्थित ऋषिपाल के खेत से शराब की टूटी बोतल, नमकीन और महिंद्रा पिक अप गाड़ी मिली है। गाड़ी में नमकीन बिखरी हुई है। मृतक के चाचा बिजेंद्र ने हत्या की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी समेत दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोघट थानाध्यक्ष ने बताया है कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होेगी। पीटकर हत्या करने की आशंका है। मृतक का पालन पोषण उसके चाचा ने ही किया।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ पी शराब
दोघट। मृतक के तहेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अमित अपने साथियों के साथ मंगलवार शाम से ही शराब पी रहा था। इसके बाद वह रवि के खेत से भूसा लेने चले गए। उन्होंने वहां पर भी शराब का सेवन किया। नशा होने के कारण दो युवक तो घर चले गए थे, लेकिन तीन खेत में ही रह गए थे। बुधवार सुबह अमित का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed