फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम ने फैक्ट्री में 70 लाख की चोरी पकड़ी

विद्युत निगम ने फैक्ट्री में 70 लाख की चोरी पकड़ी

Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम ने  फैक्ट्री में 70 लाख की चोरी पकड़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक फैक्ट्री में विद्युत निगम के अफसरों ने चेकिंग की तो 70 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान टीम की फैक्ट्री में मौजूद लोगों से नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। बाद में अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा और एसडीओ गोपाल को फोन पर सूचना मिली की कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक फैक्ट्री में वर्षों से एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और मीटर विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से मीटर मेें मोबाइल डिवाइस की मदद से बिजली चोरी की जा रही है, जिससे विद्युत निगम को हर महीने लाखों का नुकसान पहुंच रहा है। सूचना पर अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में एसडीओ रितेश्वर बुंध, मीटर एसडीओ राकेश कुमार पाल, जेई आलोक, जेई कंवर पाल व अन्य मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोग टीम से उलझ गए। इस पर अधिशासी अभियंता ने फैक्ट्री मालिक को लताड़ लगाई और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। बाद मेें मीटर की जांच की तो बिजली चोरी पाई गई। टीम ने मीटर को सील कर दिया और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा का कहना है कि निगम का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनएक्स इंडिया नामक फैक्ट्री काफी वर्षों से संचालित है। फैक्ट्री मालिक अरविंद काफी समय से मीटर मेें मोबाइल डिवाइस लगाकर बिजली की चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed