फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक टक्कर लगने से बीस बकरी मरीं

ट्रक टक्कर लगने से बीस बकरी मरीं

Wed, 27 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
ट्रक टक्कर लगने  से बीस बकरी मरीं
दोघट (बागपत)। सरोरा गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पार कर रहे बकरियों के झुंड पर चढ़ गया। इस हादसे में 12 बकरियों की मौत हो गई और आठ बकरी घायल हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पीड़ित बकरी मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन घंटे चौकी पर बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने संतोष जनक जवाब नहीं किया। पीड़ित बुधवार को डीएम से मिलकर मुआवजा दिलाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

सरोरा निवासी राजे पुत्र हरचंद पाली के बच्चे मंगलवार को शाम के समय जंगल में बकरियों को चराने गए थे। शाम करीब छह बजे के लगभग जब वह बकरियों को चराकर घर वापस लौट रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर बकरियों का झुंड हाईवे पार कर रहा था, इस बीच मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक बकरियों के झुंड पर चढ़ गया। हादसे में हाईवे पर 12 बकरियों की मौत हो गई और आठ बकरी घायल हो गईं। इस दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। दुर्घटना सरोरा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई है। पशुपालक ने कहा हादसे में उसका कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे चौकी में बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं किया। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव तवैला गढ़ी के प्रधान राजीव कुमार सरोरा पुलिस चौकी पहुंचे और पीड़ित को मदद कराने का भरोसा दिया। पीड़ित राजे ग्राम प्रधान राजीव कुमार के साथ बुधवार को डीएम से मिलेगा और डीएम से हस्तक्षेप कर क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की। पीड़ित ने कहा इससे पहले उसके घर में आग लग गई थी, इसमें कई लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed