{"_id":"59c175d34f1c1bdd148b45cd","slug":"181505850835-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन घायल
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
मारपीट की तीन घटनाओं में एक छात्र और एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
मारपीट की पहली घटना बड़ौली गांव में हुई। इसमें पिंकी पत्नी रामबीर बड़ौली को चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदने के लिए पेशगी के लिए 1.3 लाख रुपये दिए थे। अब वह वे बैनामा कराने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर उन्होंने वारदात की। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया । मारपीट की दूसरी घटना बड़का रोड ईदारा मस्जिद के पास हुई। इसमें मोमीन पुत्र हमीद को धारदार हथियारों से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने रास्ते में बकरी बांधी हुई थी। मोनीन ने बकरी बांधने का विरोध किया तो उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं कोताना रोड पर अंकुज पुत्र अमित चिकारा को आठ-दस युवकों ने घेरकर लाठी-डंडो से पीटकर अधमरा कर दिया। उनका स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 100 डायल पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस सूचना पर पहुंची और एक हमलावर को पकड़ लिया, बाकी भाग निकले। पुलिस ने अंकुज को सीएचसी में भर्ती कराया।