{"_id":"5c8d5437bdec22141e222a1e","slug":"171552766007-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले घूम रहे लाखों की लूट के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले घूम रहे लाखों की लूट के आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बड़ौत की शास्त्री पार्क विकास कॉलोनी में एक माह पहले घर में घुसकर चार लाख रुपये और जेवरात लूटने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पीड़ित को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
शास्त्री पार्क विकास कॉलोनी बड़ौत निवासी शौदान सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को मैरिज होम में उसकी बेटी की शादी थी। सभी लोग हलवाई के पास थे। इसी समय घर में चार बदमाश घुस आए। उन्होंने तमंचे के बल पर महिलाओं को आतंकित कर चार लाख रुपये की नगदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोपी एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू गिरोह के सदस्य बताकर भाग गए। उसने मोहित, आदित्य तोमर उर्फ गोलू निवासी बावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुले घूम रहे हैं। शनिवार को सुबह 11:13 बजे आरोपियों ने पीड़ित को मोबाइल पर धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो परिवार सहित जान से मार देंगे। उनके ऊपर कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू का हाथ है। धमकी के बाद पूरा परिवार भयभीत है। उसने सुरक्षा दिलाने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्यालय का आश्वासन दिया।