फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired soldier fires at wife; son hit while trying to save her.

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त सैनिक ने पत्नी पर चलाई गोली, बचाने में पुत्र के लगी

Sat, 05 Sep 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier fires at wife; son hit while trying to save her.
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक सेवानिवृत्त सैनिक ने रिवाल्वर से पत्नी पर गोली चला दी। पास में ही खड़ा सैनिक पुत्र सामने आया गया, तो गोली उसकी जांघ में लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मां और परिजन ने उसे फतेहगढ़ स्थित मिलेट्री अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी सेवानिवृत्त सैनिक नरवीर सोमवंशी का उनकी पत्नी पूनम सोमवंशी से अवैध संबंधों को लेकर आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार शाम इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। गुस्साए नरवीर ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी। पास में ही खड़े आगरा में सेना में तैनात पुष्पेंद्र सोमवंशी (35) सामने आ गया। गोली उसकी जांघ में लगकर दूसरी तरफ निकल गई। पुत्र के लहूलुहान होते ही घर में चीख पुकार मच गई। पूनम ने अन्य परिजन के सहयोग से घायल सैनिक पुत्र को मिलेट्री अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पुष्पेंद्र की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

पत्नी पूनम की तहरीर पर पुलिस ने नरवीर सोमवंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें कहा कि उन्होंने अपने पति से अवैध संबंध खत्म करने के लिए कहा इस पर वह झगड़ा करने लगे। उसने अपनी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से गोली चला दी। पास में ही खड़ा पुत्र पुष्पेंद्र सामने आ गया। गोली पुत्र की जांघ में जा लगी। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed