फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies after bike crashes into truck parked by the roadside.

Saharanpur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकराई, युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike crashes into truck parked by the roadside.
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव बसेड़ा के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर में थाना कुतुबशेर के गांव राजपुरा निवासी शुभम (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर में शुभम अपनी बाइक से देवबंद से नागल की ओर आ रहा था। बसेड़ा से पहले एक ढाबे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी नागल भिजवाया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। शुभम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। वह अपनी रिश्तेदारी में रहकर सैलून चलाता था। तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया की घटना की अभी तक तहरीर थाने नहीं आई है लेकिन पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed