{"_id":"5c589663bdec2273742751e0","slug":"171549309539-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा हटाना गांव में युवक को प्रेम करना महंगा पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ा हटाना गांव में युवक को प्रेम करना महंगा पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ा हटाना गांव मेें एक युवक को प्रेम करना महंगा पड़ा। पांच दिन पहले कुछ लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट की और उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।
मृतक चांद उम्र 21 वर्ष पुत्र राम लाल खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला है। उसका एक युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा था, जब युवती के परिजनों को इसकी भनक लगी तो वे आक्रोशित हो गए। 31 जनवरी को चांद अपनी मां के साथ हरियाणा दवा लेने जा रहा था, रास्ते मे लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई की और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल किया, इससे वह झुलस गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे दिल्ली ले गए, और एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना के बाद परिजनों मेें कोहराम मच गया। इस संबंध मेें युवक के पिता राम लाल ने नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी, कोतवाल संजीव का कहना था कि बताया कि तहरीर आई है, जांच कर कार्रवाई होगी।