फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहनोई को गोली मारने वाला गिरफ्तार

बहनोई को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Wed, 02 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बहनोई को गोली मारने वाला गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। गैडबरा-तवेला गढ़ी मार्ग पर एक सप्ताह पहले बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी चचेरी बहन की हत्या करने आया था, लेकिन गोली बहनोई को जा लगी। पुलिस ने निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी निवासी मोनू अपनी पत्नी डॉली उर्फ पूजा के साथ 25 दिसंबर को बाइक पर गैडबरा से गांव लौट रहा था। जब वह गैडबरा-तवेला गढ़ी मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो बाइक सवार युवकों ने दंपति पर गोली चला दी थी। मोनू गोली लगने से घायल हो गया था। घायल के भाई सोनू ने थाने पर मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव निवासी पंकज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने निरपुड़ा-भड़ल मार्ग से पंकज पुत्र नरेश निवासी खरड़ को 12 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ अजय शर्मा ने बताया कि पंकज की चचेरी बहन डॉली की शादी शिकारपुर में तय हुई । तवेला गढ़ी गांव में उसकी भाभी सोनिया का मायका है। भाभी का भाई मोनू उसकी चचेरी बहन डॉली को छह माह पूर्व भगाकर ले आया । बाद में दोनों ने शादी कर ली। इसी अपमान का बदला लेने के लिए पंकज अपनी चचेरी बहन डॉली की हत्या करने आया, लेकिन गोली बहनोई मोनू को जा लगी। उसने अपने साथी का नाम भी पुलिस को बता दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed