फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मध्यप्रदेश पुलिस ने ककड़ीपुर में छापा मारा

मध्यप्रदेश पुलिस ने ककड़ीपुर में छापा मारा

Wed, 02 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस ने ककड़ीपुर में छापा मारा
रमाला (बागपत)। मध्य प्रदेश पुलिस ने ककड़ीपुर गांव में किसान के घर छापा लगाया। पुलिस को देखकर चार किशोर भाग निकले। मध्य प्रदेश पुलिस ने कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन से चारों किसानों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। जबकि ककड़ीपुर से बरामद तीन किशोरों को रमाला पुलिस को सौंपा। बुधवार को पुलिस तीनों किशोरों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करेगी। सातों किशोरों से किसानों के घरों पर मजदूरी कराई जा रही थी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के संगरौली थाना के एसआई सुंदर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ककड़ीपुर में किसान प्रदीप के घर पर छापा लगाया। उनके साथ रमाला थाने की पुलिस भी रही। चार किशोर पुलिस को देखकर भाग निकले। मध्य प्रदेश पुलिस ने कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन से चारों किशोरों को पकड़ लिया। जबकि किसान के घर पर तीन किशोर मिले। तीनों किशोरों को रमाला पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। मध्यप्रदेश पुलिस चार किशोरों को अपने साथ ले गए। मध्यप्रदेश पुलिस के एसआई सुंदर लाल रावत ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली की कि सात किशोरों को मध्यप्रदेश के दुबारी गांव से बागपत लाया गया है। इसमें से कृष्णा, विजय व बलीराम को रमाला पुलिस को सौंपा। बुधवार को पुलिस तीनों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करेगी। सीडब्ल्यूसी में उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने तीन नाबालिगों को बरामद किया है। किशोरों से किसानों के घरों पर मजदूरी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed