{"_id":"5bf7089dbdec22414d54fc08","slug":"171542916253-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर विवाद होने पर दोस्त ने की थी प्रिंस की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर विवाद होने पर दोस्त ने की थी प्रिंस की हत्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ागांव में गैंगस्टर प्रिंस की हत्या शराब पीकर विवाद होने पर दोस्त ने ही की थी। यह खुलासा पुलिस ने जेल में आरोपी से पूछताछ के बाद किया है। आत्मसमर्पण कर जेल गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उसका रिमांड बन गया है। पुलिस अब आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
बड़ागांव के जंगल में एक नवंबर की रात को गैंगस्टर शशांक उर्फ प्रिंस निवासी माकड़ी जनपद बुलंदशहर की नुकीले हथियार से गर्दन पर वारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रधान कुलदीप उर्फ बिट्टू त्यागी ने अज्ञात के खिलाफ खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवेचना में राजन पुत्र निरंकार त्यागी निवासी बड़ागांव का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी ने 14 नवंबर को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने जेल में जाकर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि एक नवंबर की रात वह मृतक प्रिंस के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया था। इसे लेकर उसने गर्दन पर नुकीले सरिये से वारकर उसकी हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राजन ने 5-6 साल पहले अपने चाचा गजेंद्र की भी हत्या की थी। उसके खिलाफ थाने पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। दोनों दोस्त थे और जंगल में रहते थे। बृहस्पतिवार को प्रिंस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। उसका रिमांड बन गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।