{"_id":"5b917bc8867a557eb04174de","slug":"171536261064-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत टीम का विरोध किया, पुलिस ने भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत टीम का विरोध किया, पुलिस ने भगाया
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नगर में बिजली चोरी करने वालों और बड़े बकाएदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर के एक मोहल्ले मेें कुछ लोगों ने टीम को आधा घंटे तक मकान के अंदर घुसने नहीं दिया। इस दौरान टीम और उपभोक्ताओं के बीच काफी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीओ ने विरोध करने वाले लोगों को वहां से भगाया और चेकिंग की। बाद में टीम ने करीब पांच लाख की राजस्व वसूली की और 115 बकाएदारों के कनेक्शन काटे।
एसई रामबीर सिंह और अधिशासी अभियंता यादवेंद्र के आदेश पर बृहस्पतिवार को जेई टाऊन रवि प्रताप के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। टीम के पहुंचने से उपभोक्ताओं मेें हड़कंप मच गया। टीम ने फूंसवाली मस्जिद, पठानकोठ, गुराना रोड, पटटी चौधरान, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैण्ड, छपरौली चुंगी आदि जगहों पर अभियान चलाया। इस दौरान बड़का रोड पर कुछ उपभोक्ताओं ने आधा घंटे तक टीम को मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। उपभोक्ताओं के साथ टीम की काफी नोकझोंक हुई। सूचना पर एसडीओ चैन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। चेकिंग का विरोध करने वालों को वहां से भगाया। इसके बाद ही निगम की टीम चेकिंग अभियान को आगे बढ़ा सकी। विद्युत टीम के मुताबिक चेकिंग में करीब 5.33 लाख की राजस्व वसूली की गई। टीम में जेई विकास, पवन, आलोक, नरेंद्र, गुलशन, राकेश, अश्वनी आदि शामिल रहे।
बिजली कटौती पर रोष जताया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में बिजली अव्यवस्था पर रोष व्यक्त किया। अधिकारियों से कटौती से निजात दिलाने की मांग की। विजय मानव, मुकेश रूहेला, अनिल कुमार, चौधरी पवन ठेकेदार, चौधरी वीरेंद्र कुमार, चौधरी कृष्ण, मोनू पहलवान, पूर्व सभासद सुनील चौधरी मौजूद रहे।