फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जान देने के लिए रेलवे लाइन पर लेटा वृद्ध, पुलिस ने बचाया

जान देने के लिए रेलवे लाइन पर लेटा वृद्ध, पुलिस ने बचाया

Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जान देने के लिए रेलवे लाइन पर लेटा वृद्ध, पुलिस ने बचाया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर गृह कलह के चलते 75 वर्षीय वृद्ध ने रेलवे लाइन पर लेटकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ट्रेन आने से पहले ही वृद्ध को बचा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस को वृद्ध को मेरठ जनपद की जानी थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन

टटीरी कस्बे में रविवार की सुबह नौ बजे के लगभग 75 वर्षीय वृद्ध मेरठ-बागपत मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन पर लेट गया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन आने से पहले ही वृद्ध को बचा लिया। पुलिस उसे चौकी पर ले गई। पूछताछ के बाद उसने अपना नाम बिशन निवासी मोहम्मद पुरी घूमी मेरठ का रहने वाला बताया। उसने यह भी बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। उसकी जमीन पर भतीजों ने जबरन कब्जा कर लिया है। वे उसकी हत्या कर सकते है। पुलिस ने मेरठ जनपद के थाना जानी पुलिस को सूचना दी। जानी थाना पुलिस कस्बे में पहुंची और वृद्ध को अपने साथ ले गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जानी थाना पुलिस वृद्ध को अपने साथ ले गई है। वहीं पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed