फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   न्यायालय में पेशी पर नहीं लाया गया सुनील राठी

न्यायालय में पेशी पर नहीं लाया गया सुनील राठी

Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय में पेशी पर नहीं लाया गया सुनील राठी
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी कुख्यात सुनील राठी न्यायालय में पेशी पर नहीं लाया गया। कुख्यात अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी। इस मामले में दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन और अरविंद की पेशी हुई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा को देहरादून पुलिस 15 दिसंबर 2014 को बागपत अदालत में पेशी पर लेकर आ रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल बागपत के पास स्कार्पियों गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस कर्मियों से दो एके-47 व एक कार्बाइन लूटकर अमित उर्फ भूरा को छुड़ा लिया था। इस मामले में कुख्यात सुनील राठी समेत 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । इनमें दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन भी शामिल हैं। यह मामला एडीजे स्पेशल एससी/एसटी रमेश चंद दिवाकर की कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को सुनील राठी की कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन पुलिस राठी को पेशी पर नहीं लेकर आई। इस मामले में पूर्व विधायक रामबीर शौकीन और अरविंद पेशी पर लाए गए। इसके लिए कोई भी बदमाश पेशी पर नहीं लाया गया। राठी की पेशी की सूचना पर कचहरी परिसर में पुलिस चौकसी बढ़ाई गई । गौरतलब है कि जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की नौ जुलाई को कुख्यात सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या की। इसके बाद राठी को जिला जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल में शिफ्ट किया । अब वह सेंट्रल जेल में बंद है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुनील राठी को किन्ही कारणों से न्यायालय में पेशी पर नहीं लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed