{"_id":"5b22c6fa4f1c1ba86e8b8111","slug":"171529005818-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के किसान ने पिलाना के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है।
सिखेड़ा गांव निवासी राजीव (32) पुत्र ओमकार खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। चाचा सतपाल ने बताया कि उसने पिलाना के जंगल में जमीन ठेके पर ली हुई है। बुधवार की रात 11 बजे राजीव घर से खेत में सिंचाई करने गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका भाई शिव कुमार खेत में पहुंचा तो उसका शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। उसने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। तलाशी लेने पर पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ गया है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें परिजनों का कोई दोष नहीं है। उन्हें बिना वजह परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। उसकी पत्नी सुमन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसका भाई शिव कुमार रोडवेज बस पर परिचालक है और घर आया हुआ है। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।