{"_id":"5cb1fd60bdec2213fe5d4015","slug":"161555168608-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतीपुरा में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केतीपुरा में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केतीपुरा में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर संघर्ष
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। एक पक्ष ने तहरीर दी है।
मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी सादाबने बताया कि वह घर से बाहर हैंडपंप से पानी भर रहा था। इसी समय पड़ौसी नदीम से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। झगड़े में सादाब, सोनू, भूरी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। घायल सोनू ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।