{"_id":"5c9a8277bdec22143356d2cd","slug":"161553629815-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानौली में मोबाइल टॉवर लगाने के विवाद में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानौली में मोबाइल टॉवर लगाने के विवाद में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कानौली गांव में मोबाइल टावर लगाने को लेकर दो पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले गई। एक पक्ष ने टावर नहीं लगने देने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर भेजा।
कानौली गांव निवासी बिजेंद्र के घर पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। मंगलवार को मांगे पक्ष के लोगों ने टावर लगाने का विरोध किया और काम रुकवा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंचे और दोनों पक्षों के सात लोगों को कोतवाली ले गई। एक पक्ष ने पुलिस के सामने टावर नहीं लगने देने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया है। बुधवार को दोनों पक्ष डीएम से मिलेंगे।