फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की कोशिश

छपरौली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 12 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
छपरौली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई महिला से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर महिला को दरांती मारकर घायल कर दिया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह सोमवार दोपहर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई। जब वह चारा काट रही थी तो गांव का ही एक युवक वहां आया और जबरन उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर हाथ में दरांती मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed