{"_id":"5c1a955abdec2257005085f8","slug":"161545246042-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडर्न थाने के लिए नहीं मिल पाई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माडर्न थाने के लिए नहीं मिल पाई जमीन
विज्ञापन
माडर्न थाने के लिए नहीं मिल पाई जमीन
बागपत। बामनौली गांव में प्रस्तावित माडर्न थाने के लिए सात साल से पुलिस प्रशासन जमीन नहीं तलाश कर पाया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पत्र लिखकर जमीन मांग रहे हैं। लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली।
बता दें कि बामनौली गांव में 2011 से माडर्न थाना बनना प्रस्तावित है। थाने का दायरा (क्षेत्रफल) 180 वर्ग किलोमीटर रखा गया है। दोघट थाने क्षेत्र से 70 वर्ग किमी, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से 18 वर्ग किमी, रमाला थाना क्षेत्र से 39 वर्ग किलोमीटर, बिनौली थाना क्षेत्र से 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल काटा गया है। माडर्न थाना बनाने के लिए 1800 वर्ग मीटर भूमि चाहिए। लेकिन प्रशासन अभी तक थाने के लिए जमीन उपलब्ध हीं करा पाया। पुलिस अफसरों ने डीएम को कई बार जमीन दिलाने के लिए पत्र भी लिखे। डीएम ने एसडीएम बड़ौत को पत्र लिखकर जमीन तलाशने के निर्देश दिए। फिर भी जमीन नहीं मिली। पिछले सात साल से अधिकारी पत्राचार कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। लखनऊ में कई बार बैठकों में प्रमुख सचिव ने एसपी से जमीन के बारे में भी जानकारी ली। गांव में थाना न बनने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने एसपी से थाना बनवाने की मांग की। दोघट थाने का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण अपराधियों की निगरानी में मुश्किल होती है। इसके लिए ही बामनौली में मॉर्डन थाना प्रस्तावित हुआ था।
----------------------
इन थानों के भेजे थे प्रस्ताव
बागपत। पुलिस अधीक्षक ने 2008 में बामनौली, सरूरपुर और रटौल में नए थाने बनाने के प्रस्ताव भेजे थे। 2011 में बामनौली में मॉर्डन थाना स्वीकृत हो गया था। सरूरपुर में थाने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया। रटौल में नए थाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
---------------------
रटौल थाने का प्रस्ताव वापस आया
बागपत। रटौल गांव में नया थाना बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत नहीं हुआ है। शासन से प्रस्ताव वापस भेज दिया गया। थाने के लिए 293 वर्ग किमी क्षेत्रफल होना चाहिए, लेकिन 80 वर्ग किमी क्षेत्रफल ही बनाया गया। जिस कारण प्रस्ताव वापस आ गया। अब क्षेत्रफल में विस्तार कर फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
----------------------
तलाशी जा रही है भूमि : एएसपी
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बामनौली गांव में प्रस्तावित मॉर्डन थाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर ग्राम समाज की भूमि है, लेकिन थाने के लिए जमीन कम है। दूसरी जगह भूमि तलाशी जा रही है।