फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी बताकर रिश्वत मांगी

सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी बताकर रिश्वत मांगी

Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी बताकर रिश्वत मांगी
बागपत।
विज्ञापन

नंगला जाफराबाद में फार्मेसिस्ट से मोबाइल फोन पर सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी बता कर युवक ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। फार्मेसिस्ट गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए पंजीकरण कराना चाहता है। वह सीएमओ से शिकायत करने पहुंचा, लेकिन छुट्टी होने के बाद दफ्तर बंद मिला। उसने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात कहकर चला गया।
नंगला जाफराबाद गांव निवासी राहुल पुत्र शीशपाल ने बताया कि उसने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है। उस पर फार्मेसिस्ट का डिप्लोमा है। वह गांव में मेडिकल स्टोर खोलना चाहता है। धीरे-धीरे दवा भी लानी शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर के लिए पंजीकरण करना चाहता है। तीन दिन पूर्व उसके मोबाइल पर फोन आया। युवक ने विकास नाम बताते हुए कहा कि वह सीएमओ दफ्तर से कर्मचारी बोल रहा है। गांव में जो मेडिकल स्टोर खोला है, उसका अभी पंजीकरण नहीं कराया। इस पर कार्रवाई कराई जाएगी। जल्दी से सीएमओ कार्यालय पर उससे आकर मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि मेडिकल स्टोर का पंजीकरण कराने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत भी मांगी। बृहस्पतिवार को फार्मेसिस्ट राहुल अपने परिजनों के साथ सीएमओ दफ्तर पहुंचा, लेकिन छुट्टी के कारण दफ्तर बंद मिला। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचा और हंगामा किया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे समझाकर शांत किया और बताया कि सीएमओ दफ्तर का मामला है। जिला अस्पताल से कोई संबंध नहीं है। इस पर वह वापस घर चला गया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed