{"_id":"5b884b9b42c792466049b859","slug":"161535658907-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाल से मिले ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाल से मिले ग्रामीण
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव मेें बच्चों को लेकर हुए विवाद मेें प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर प्रधान समेत अन्य को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
लोगों का कहना था कि दस दिन पूर्व खड़खड़ी गांव में बच्चों के विवाद मेें जमकर पथराव हुआ। इसमेें एक पक्ष से कुछ लोगों को चोटें आई थी। इसमेें पुलिस ने नदीम पुत्र नजर की तहरीर पर ग्राम प्रधान शमीम, आसिफ, आरिफ, फारूख को नामजद किया है, लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, उन्होंने पुलिस कार्यशैली पर आक्रोश जताया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। उधर पुलिस का कहना था कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।