फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत जेल में नहीं सुधरे हालात, डीएम-एसपी को मिला मोबाइल

बागपत जेल में नहीं सुधरे हालात, डीएम-एसपी को मिला मोबाइल

Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत जेल में नहीं सुधरे हालात, डीएम-एसपी को मिला मोबाइल
बागपत जेल में नहीं सुधरे हालात, डीएम-एसपी को मिला मोबाइल
विज्ञापन

बागपत। पूूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल में सख्ती किए जाने के तमाम दावे हवाई साबित हो रहे हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से हडक़ंप मच गया। जेल के शौचालय से बगैर सिम का मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी ने कई बंदियों से पूछताछ की। जेलर से भी जानकारी ली गई है।
जिला जेल में बजरंगी की हत्या के बाद चेकिंग और सुरक्षा के तमाम दावे हवाई साबित हो रहे हैं। पिछले सप्ताह ही जेल में छह मोबाइल बरामद हुए थे। शुक्रवार को एक बार भी जेल की व्यवस्था की पोल खुल गई। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश दोपहर बाद जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि करीब डेढ घंटे तक जिला जेल में छानबीन की गई है। शौचालय से एक मोबाइल बरामद हुआ है। बंदियों और बंदीरक्षकों से यह जानकारी ली गई कि आखिर जेल में यह मोबाइल कैसे पहुंचा। मोबाइल में सिम नहीं था, आखिर सिम कहां है। पुलिस को मोबाइल में कुछ नंबर मिले है। जिनके आधार पर पुलिस पता लगाए कि कौन बंदी जेल में मोबाइल चला रहा था। इसके अलावा अधिकारियों के अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

रोज चेकिंग, फिर भी मिल रहे मोबाइल
बागपत। जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद रोज चेकिंग की जा रही है। डीआईजी जेल ने एक सप्ताह तक कैँप किया। एडीजी जेल चंद्रप्रकाश ने पांच घंटे तक छानबीन की। इसके बावजूद जेल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर से मोबाइल बरामद होने से यहां की व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जेल में छिपे हैं एंड्रायड मोबाइल
बागपत। जिला कारागार में एंड्रायड मोबाइल भी हो सकते हैँ। ऐसा पहले हो चुका है। मंडालयुक्त के निर्देश पर छापेमारी की गई तो जेल में एंड्रायड मोबाइल बरामद हो गए थे। मुन्ना बजरंगी की हत्या में पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वीडियो कॉल की गई थी। लेकिन अभी तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। इससे अंदेशा है कि जेल में और भी मोबाइल छिपे हो सकते हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed