फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फोटो वायरल करने वालों की फंसेगी गर्दन, जांच शुरू

फोटो वायरल करने वालों की फंसेगी गर्दन, जांच शुरू

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो वायरल करने वालों की फंसेगी गर्दन, जांच शुरू
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल से वायरल हुए फोटो की जांच शुरू हो गई है। जेल में किसने यह हरकत की इसके लिए बृहस्पतिवार को बंदियों से पूछताछ की गई है। जिन-जिन बंदियों के पास मोबाइल चलने की जानकारी मिली है, उनसे पूछताछ की गई है। जेल के अंदर तो जांच होगी ही, जेल के बाहर भी फोटो वायरल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि फोटो वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बजरंगी की हत्या के बाद कई बार बदले कपड़े
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुनील राठी ने सोमवार को कई बार कपड़े बदले थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि वारदात के बाद वह सीधे बैरक में पहुंचा और सबसे पहले नहाया। इसके बाद कपड़े बदल लिए। यही नहीं दिन में भी कई बार कपड़े बदले थे।
विज्ञापन



बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर जेल में पहुंचा जांच अधिकारी
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच चल रही है। प्रकरण में एक जांच अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। सुनील राठी के सामने जाने से पहले जांच अधिकारी ने बुलेट प्रूफ जैकेट मंगाई और सुरक्षा के इंतजाम किए इसके बाद उन्होंने मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed