फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुंह काला कर एसपी दफ्तर पहुंचा फुरकान

मुंह काला कर एसपी दफ्तर पहुंचा फुरकान

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुंह काला कर एसपी दफ्तर पहुंचा फुरकान
बागपत। रमाला शुगर मिल अंडर बाईपास पर हुई लूटपाट की घटना में नौ माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर किरठल गांव का फुरकान अली ने एसपी दफ्तर पर अपना मुंह काला कर विरोध जताया। एसपी ने रमाला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। किरठल गांव निवासी फुरकान अली ने बताया कि दो जुलाई 2017 को शाम साढ़े सात बजे रमाला शुगर मिल अंडर बाईपास के पास चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर उनसे 21 हजार रुपये, मोबाइल एवं साथी राजकुमार से मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर उनकी तमंचे की बटों से पिटाई की थी। सूचना ककड़ीपुर पुलिस चौकी व 100 नंबर को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया था। उन्होंने रमाला थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को फुरकान अली अपना मुंह काला करके एसपी दफ्तर पहुंचा और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने रमाला थानाध्यक्ष को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed