{"_id":"5aa046454f1c1b78028b82c4","slug":"161520453189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी किशोर गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी किशोर गंभीर रूप से घायल
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गांव के पास कच्ची ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कई मजदूरों को भी मामूली चोटें आई हैं।
दिल्ले (14) पुत्र समेद्दीन धनौरा सिल्वरनगर का रहने वाला है। वह नौरोजपुर गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंटों की भराई करने वाली ट्रैक्टर-ट्राली पर मजदूरी करता है। बुधवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली में कच्ची ईंट भरकर भट्ठे पर ले जा रहा था। ट्रैक्टर में तीन-चार मजदूर भी सवार थे। ट्रैक्टर को दिल्ले चला रहा था। इसी दौरान तेज गति होने के कारण संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिसमें दिल्ले गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।