{"_id":"5a91be414f1c1bbd218b4f5c","slug":"161519500865-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने मनचलों को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं ने मनचलों को चप्पलों से पीटा
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने मनचलों को चप्पलों से पीटा
बड़ौत (बागपत)। नगर में कॉलेज से घर की ओर जा रही बीए प्रथम वर्ष की दो छात्राओं के साथ नेहरू रोड पर मनचले युवकों ने छेड़छाड़ की तो छात्राओं ने साहस करते हुए उनकी चप्पलों से पिटाई की। बाद में लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे आसपास की गलियों में होते हुए भाग निकले।
उल्लेखनीय है कि एंटी रोमियो टीम होने और अन्य प्रयासों के बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं जब नगर के एक मोहल्ले में जा रही थीं तो दो मनचले युवक उन पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्राओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर छात्राओं ने साहस दिखाते हुए दोनों मनचलों की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। बाद में आसपास लोगों ने उन्हेें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर पुलिस को भी आरोपी नहीं मिले।