{"_id":"5a4e7a874f1c1b346f8b506d","slug":"161515092615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में उलझे युवक, ट्रैक उखाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में उलझे युवक, ट्रैक उखाड़ा
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सरकारी भूमि पर युवाओं के दौड़ने के लिए बनाए गए ट्रैक को कुछ युवकों ने ट्रैक्टर चलाकर उखाड़ दिया। युवाओं ने जब इसका विरोध किया तो उन पर फावड़े और तमंचे की बट से हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। प्रकरण को लेकर तनाव बना हुआ है।
कस्बा टीकरी में सरकारी जमीन पर युवाओं ने दस हजार रुपये खर्च कर दौड़ने के लिए ट्रैक तैयार किया। बृहस्पतिवार को सुबह के समय कुछ युवक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे और ट्रैक्टर चलाकर पूरे ट्रैक को उखाड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सबमर्सिबल पंप में भी तोड़फोड़ की। युवाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उन पर फावड़े और तमंचे से हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें हिमांशु निवासी टीकरी को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित पक्ष ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।