{"_id":"5999ead54f1c1b735b8b459e","slug":"161503259349-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बा निवासी महिला हरकली पत्नी जगदीश ने पुलिस को बताया उसकी बेटी कमलेश की शादी बड़ौत निवासी युवक प्रमोद के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन दहेज की मांग करते थे। कई बार दहेज दिया। थोड़ी दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे। परेशान होकर कमलेश ने दहेज लाने में असमर्थता जताई। उसको ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बाद में आरोपी ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। कोर्ट के आदेश पर उसकी तहरीर पर आरोपी पति प्रमोद, ससुर मिट्ठन लाल के अलावा राम कुमार, देवेंद्र, सुदेश, रज्जो, राजकुमारी, रानी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है।
विज्ञापन