{"_id":"597254114f1c1bbe618b47a3","slug":"161500664849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की। खेकड़ा थाने में पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
खेकड़ा कस्बा निवासी वंदना रानी ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व मेरठ के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। एक दिन उसे जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया। उसकी हालत बिगड़ गई थी। किसी तरह उसकी जान बची। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी भयभीत है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में उसके पति प्रवीन, ससुर धनश्याम, सास सरोज के अलावा नवीन, आरती और राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना शुरू कर दी गई है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।