फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ने दो दुकानदारों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर 24 हजार रुपये ठगे। पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया। उसके पास से दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बड़ौत निवासी आश मोहम्मद फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों से शस्त्र लाइसेंस के नाम पर ठगी करता हुआ पकड़ा गया। उसने बागपत निवासी सलमान से 10 हजार और नौशाद से 14 हजार रुपये ठगे । जब दोनों युवकों का शस्त्र लाइसेंस नहीं बना तो उन्होंने एसपी से शिकायत की। एसपी ने टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस का फर्जी आई कार्ड व पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल पर मेड इन इटली लिखा है। उसके साथी गुड्डू निवासी बड़ौत को भी गिरफ्तार किया है। गुड्डू अपने दोस्त आश मोहम्मद को कारतूस देने आ रहा था। उसके कब्जे से दो कारतूस बरामद हुए। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन


शॉट कट से कमाना चाहता था रुपये
बागपत। आरोपी आश मोहम्मद बोला कि पिस्टल उसके दोस्त गुड्डू की है। उसने एक माह पहले पिस्टल ठीक कराने के लिए ली थी। वह शॉट कट से रुपये कमाना चाहता था। इसलिए फर्जी क्राइम अधिकारी बनकर घूमने लगा। पुलिस का नकली आई कार्ड बनवाया। इसके बाद धंधा शुरू कर दिया। वह अब तक दो लोगों से 24 हजार रुपये ठग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed