{"_id":"5d0a8f418ebc3e617666bf49","slug":"156097310712-baraut-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में घर में सो रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक किशोरी को धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बरनावा निवासी किशोरी के पिता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 11 जून को वह किसी कार्य से मेरठ गया और रात्रि में घर नहीं आया । उसी रात्रि उसके पुत्र व पुत्रियां घर में अकेले सो रहे थे। तभी बुरी नीयत से गांव का ही एक युवक घर में घुसा और उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उक्त युवक उसे धमकी देकर फरार हो गया। घर आने पर पुत्री ने यह बात उसे बताई। इस पर वह अपनी पुत्री को साथ लेकर बिनौली थाने पहुंचा, वहां उसने गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र कल्लू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।