फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब तक 22 मुठभेड़ और निशाना बनें 48 बदमाश

अब तक 22 मुठभेड़ और निशाना बनें 48 बदमाश

Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अब तक 22 मुठभेड़ और निशाना बनें 48 बदमाश
बागपत। पुलिस आए दिन मुठभेड़ में बदमाशों को निशाना बना रही है। इस साल अब तक 22 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 48 बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनमें 15 से अधिक पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं, लेकिन बागपत पुलिस के हाथ से फरार हुए पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को पुलिस अभी तक नहीं तलाश सकी है। 26 सितंबर 2018 को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामबीर शौकीन का नाम वर्ष 2014 में कुख्यात अमित भूरा फरारी प्रकरण में सामने आया था। वह कुख्यात नीरज बवाना का मामा है। इसके अलावा सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय में वर्ष 2017 में सर्राफ विपुल जैन के ज्वैलरी शोरूम पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत के जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस आज तक डकैती का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में अक्तूबर 2018 में 65 वर्षीय महावीर की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। बदमाश यहां से 4.50 लाख की नगदी, जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। इस घटना को भी नहीं खोल पाई। जनपद की पुलिस दूसरे जिलों के बदमाशों के ही पीछे लगी हुई है। जिले में लूट, हत्या, डकैती की घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा। पुलिस सिर्फ दूसरे जनपदों के बदमाशों से मुठभेड़ कर अपने आप को चमकाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर 1- सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने 24 मई को मुठभेड़ के बाद जुल्लू उर्प जुल्फिकार, इमरान निवासी चिरौड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों ने सड़क के बीच में बाइक खड़ी कर पुलिस पर पिस्टल से गोलियां बरसाई थी। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए थे। दोनों बदमाशों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, मुरादनगर में मुकदमे दर्ज हैं।
केस नंबर 2- दोघट पुलिस ने 25 मई को मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए बदमाश अंकुर उर्फ रीठा, अंकित उर्फ परम, प्रदीप निवासी मुंडभर थाना भौरा कलां जनपद मुजफ्फरनगर, हिमांशु सहरावत निवासी गढ़ी शेखावत थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर, कार्तिक शर्मा उर्फ परशुराम निवासी बिटावदा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा चार जनवरी को मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरनगर जनपद के भौरा कलां निवासी अंकुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
केस नंबर 3- चांदीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार की रात में बरेली जनपद के सिरौली निवासी सोनू ठाकुर, गाजियाबाद जनपद के गांव सिहानी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ बागपत में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

पांच माह में पकड़े गए 48 बदमाश
बागपत। जिले में वर्ष 2019 में पांच माह में 22 मुठभेड़ की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस 48 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों से दो रायफल, एक बंदूक, 46 पिस्टल, 122 कारतूस व 6 चाकू बरामद हुए है।

वर्ष 2018 में हुई थी 22 मुठभेड़
बागपत। जनपद में वर्ष 2018 में 22 मुठभेड़ की घटनाएं हुई थी। 55 बदमाश पकड़े गए थे। बिनौली थाना पुलिस ने दीपक निवासी दायमपुर जनपद मेरठ को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने बदमाशों से 27 पिस्टल, 122 कारतूस बरामद किए थे।


फरार बदमाशों को ढूंढ रही पुलिस
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि जनपद से फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन की तलाश में पुलिस की एक टीम लगी है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा डकैती व हत्याओं की घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिस लगी हुई है। जनपद में ईनामी बदमाश नहीं बचा है। सभी ईनामी बदमाशों को पुलिस पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed