फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तेंदुए ने बेसहारा गोवंशीय पशु को बनाया निवाला

तेंदुए ने बेसहारा गोवंशीय पशु को बनाया निवाला

Sun, 09 Jun 2019 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बेसहारा गोवंशीय पशु को बनाया निवाला
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

रहतना के बाद अब मोहम्मदपुर खूंटी गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए ने बेसहारा गोवंशीय पशु को अपना निवाला बनाया। ग्रामीणों को पशु के जंगल में अवशेष पड़े मिले। वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।

मोहम्मदपुर खूंटी गांव के जंगल में कई दिन से तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी, लेकिन वहां वन कर्मी नहीं पहुंचे। शुक्रवार की शाम तेंदुआ गांव के पास से बेसहारा गोवंशीय पशु को घसीटकर इलम सिंह के खेत में ले गया। गांव से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर वन क्षेत्र के पास गोवंशीय पशु को अपना निवाला बनाया। शनिवार को खेतों पर गए किसानों को गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। सूचना पर वन विभाग की संतनगर नर्सरी से एक कैटल गार्ड वहां पहुंचा और गोवंशीय पशु के अवशेष जंगल में दबा दिए। ग्रामीण कूड़े सिंह, बबलू, इंद्रपाल, राजेंद्र, भोपाल, सचिन आदि ने बताया कई दिन से तेंदुआ जंगल में घूम रहा है। पिछले वर्ष इन्ही दिनों में तेंदुआ अमन सिंह के कटरे को उसके घर से ही उठा कर ले गया था। वन विभाग के अधिकारी अभी भी शायद किसी बड़ी घटना की इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई। खेतों पर जाने के लिए भी झुंड बना जाते हैं। इस संबंध में डीएफओ एके मिश्रा ने बताया कि अभी कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, जिससे साबित हो सके कि जंगल में तेंदुआ है। फिर भी टीम जंगल में कांबिंग के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed