{"_id":"6b09ca23ab6f39d8c706a914","slug":"hanged-by-a-noose-for-not-wearing-a-veil-etawah-news-c-216-1-etw1015-153831-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घूंघट नहीं करने पर फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घूंघट नहीं करने पर फंदे से लटकाया
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में बृहस्पतिवार सुबह महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचीं महिला की भाभी ने आरोप लगाया कि ससुराली घूंघट को लेकर अक्सर मारपीट करते थे। दहेज की भी मांग की जाती थी। मेरी ननद को घूंघट न करने पर फंदे पर लटकाकर मार डाला। पुलिस ने झोलाछाप पति समेत चार लोगों पर दहेज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
इकदिल के गुलियात मोहल्ला निवासी उमेश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सृष्टि (25) की शादी अप्रैल 2021 में सराय अर्जुन पक्का बाग निवासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। पति सचिन कुमार, ससुर वीरेंद्र सिंह, सास मुन्नी देवी और देवर गोलू दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सृष्टि ने कई बार मायके आकर परिजन को अपनी परेशानी बताई। पिता ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी।
वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची सृष्टि की भाभी मोहिनी ने बताया कि सृष्टि के एक बेटी मिष्टी है। ससुराल वाले घूंघट न डालने को लेकर भी सृष्टि के साथ मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। सृष्टि की शिकायत पर पुलिस ने पति सचिन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य इकट्ठा कराए। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सास मुन्नी देवी और ससुर वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।