फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली हल्का इंचार्ज निलंबित, सीओ खेकड़ा करेंगे जांच

बावली हल्का इंचार्ज निलंबित, सीओ खेकड़ा करेंगे जांच

Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बावली हल्का इंचार्ज निलंबित, सीओ खेकड़ा करेंगे जांच
बावली हल्का इंचार्ज निलंबित, सीओ खेकड़ा करेंगे जांच
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के प्रवीण प्रजापति की हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुरूआती जांच के बाद बावली बावली हल्का प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ खेकड़ा को सौंप दी गई है।
बावली गांव में पांच जून की रात सड़कसे गुजर रहे प्रवीण प्रजापति और सचिन पर गांव के ही युवकों ने गोली चला दी थी। मेरठ में इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई थी, जबकि सचिन घायल है। नाराज ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और उनकी जमकर धुनाई की। पुलिस पर भी पथराव किया गया और आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में लापरवाही सामने आने पर बावली हल्का प्रभारी प्रदीप शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। प्रकरण की जांच सीओ खेकड़ा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आरोपियों को अदालत में किया पेश
बड़ौत। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक सुरक्षा में उपचार के लिए मेरठ भेज दिया है।
----------------
आरोपी बोले, प्रवीण को मारने नहीं आए थे
बड़ौत। पुलिस हिरासत में दोनों आरोपियों ने कहा कि वे प्रवीण को मारने नहीं आए थे। शाम के समय उनका समुदाय विशेष के युवक से झगड़ा हो गया था। आरोपी आदित्य उर्फ गोलू और सौरभ का कहना है कि वे तो आरोपी युवक की तलाश कर रहे थे, इस बीच हंगामा हो गया। गोली प्रवीण और सचिन को लग गई। वह प्रवीण को नहीं मारना चाहते थे।

----------------
पांच के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
बड़ौत। हत्या के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से आदित्य, सौरभ समेत पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने आदित्य और सौरभ को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया था, जबकि हवा सिंह और दो अज्ञात युवक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed