फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नई बस्ती में बाइक तेज चलाने के विवाद संघर्ष, पांच घायल

नई बस्ती में बाइक तेज चलाने के विवाद संघर्ष, पांच घायल

Thu, 06 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
नई बस्ती में बाइक तेज चलाने के विवाद संघर्ष, पांच घायल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर की नई बस्ती में दो पक्षों में बाइक तेज चलाने से मना करने पर हुए संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। साथ ही पुलिस ने दोनो पक्षों के 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों ने मोहल्ले में तनाव को देखकर क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी।
शहर की नई बस्ती में हबीब एवं साबुद्दीन के परिवार रहते हैं। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे हबीब और साबुद्दीन के परिवार के सदस्यों में मार्ग पर बाइक तेज चलाने से मना करने के चलते हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में धारदार हथियार एवं लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष का शौकत मलिक पुत्र हबीब, दूसरे पक्ष का अबरार पुत्र कल्लू, आसिफ, राशिद, साजिद पुत्र साबुद्दीन व साबुद्दीन समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में एक पक्ष के शौकत मलिक ने मार्ग से गुजरते समय साबुद्दीन के पुत्रों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे पक्ष के साबुद्दीन व उसके पुत्रों ने आरोप लगाया कि शौकत का पुत्र शाहिद मोहल्ले में बाइक को तेज गति के साथ दौड़ा रहा था। बाइक दौड़ाने से मना करने पर उन्होंने धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही मोहल्ले में पीएसी एवं कोतवाली पुलिस के जवान तैनात कर दिए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी वृद्ध जयपाल कश्यप बुुधवार की सुबह करीब नौ बजे घायल अवस्था में खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने पड़ोसी दो युवकों पर तमंचे का बट मारकर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराने के साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed