{"_id":"5cf81a28bdec2207755957b0","slug":"15597634918-baghpat-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ककड़ीपुर से दस हजार का ईनामी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रमाला (बागपत)। पुलिस ने ककड़ीपुर गांव से 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। वह मध्यप्रदेश से नाबालिगों का अपहरण कर उनसे बंधुआ मजदूरी कराता था। मध्यप्रदेश पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया । मध्यप्रदेश पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि ककड़ीपुर निवासी प्रदीप कुमार मध्यप्रदेश से नाबालिगों का अपहरण कर क्षेत्र में बंधुआ मजदूरी कराने के लिए लाता था। किसानों के घर नाबालिगों को मजदूरी करने के लिए छोड़ देता । उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के सिंगरौली जनपद के थाना सरई में नाबालिगों का अपहरण करने एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। तीन माह पहले पुलिस ने ककड़ीपुर से मध्यप्रदेश के चार किशोरी को बंधन मुक्त कराया । आरोपी प्रदीप कुमार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सिंगरौली जनपद के एसपी दीपक शुक्ला ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। ककड़ीपुर से आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार को थाने पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस के एसआई प्रमोद कुमार की सुपुर्दगी में आरोपी को दे दिया। मध्यप्रदेश पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।