फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली में महिला से बच्ची छीनने का प्रयास

बावली में महिला से बच्ची छीनने का प्रयास

Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बावली में महिला से बच्ची छीनने का प्रयास
ग्रामीणों ने ससुराल वालों को बंधक बनाया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पति की मौत के बाद दो माह की बच्ची के साथ मायके रह रही महिला से ससुराल वाले बच्ची छीनकर ले जाने लगे। इसे लेकर बावली के ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और बच्ची को छीनकर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई।

शमसिदा पुत्री मो. इरशाद बावली गांव की रहने वाली है। 16 माह पूर्व उसका निकाह दिल्ली मौसफाबाद के अशद के साथ हुआ था। कुछ दिन पूर्व अशद की बीमारी के चले मौत हो गई। उस समय उसके दो माह की बच्ची भी थी। शमसिदा के मायके वाले उसे बच्ची समेत बावली ले आए थे। बुधवार को ससुराल के लोग बाइक पर आए और वे बच्ची को जबरन छीनकर ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि एक लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। बाद में ग्रामीणों ने बच्ची को छीनकर दोनों को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दोनों पक्षों में फैसले की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed