{"_id":"5cf2d3f3bdec2207334c4e2c","slug":"1559417888820-baghpat-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छपरौली में कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
कस्बे में कपड़ा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने मोबाइल पर रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी का परिवार भयभीत है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कस्बा छपरौली निवासी राकेश पुत्र शिवचरण ने बताया कि 28 मई को उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया। उसने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। समय और स्थान बाद में बताने को कहकर फोन बंद कर दिया। उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 29 मई को फिर से उसके पास फोन आया और फिर से रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। रंगदारी भरा फोन आने के बाद व्यापारी भयभीत हो गया। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 30 मई को अज्ञात युवक ने फोन कर धमकी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी तो बेटे की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी है, उसे संर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस को कई सुराग मिले हैं। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटना के बाद कस्बे के अन्य व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बदमाश व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।