फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संत निरंकारी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर गोकशी

संत निरंकारी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर गोकशी

Fri, 31 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
संत निरंकारी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर गोकशी
बागपत। संत निरांकारी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं नेे मौके पर पहुंचकर हंगामा कर पुलिस से गोकशी का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेष को मिट्टी में दबा दिया। हिंदू संगठनों ने कहा यदि पांच दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास संत निरंकारी आश्रम की भूमि खाली पड़ी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह आश्रम की भूमि में गोवंशीय अवशेष पड़े मिले। आश्रम की भूमि में गोकशी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर भाजपा युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोकशी की घटना के विरोध में हंगामा किया। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान ने बताया कि हाईवे के पास आश्रम की जमीन पर गोकशी की गई है। पिछले कुछ महीनों से मंदिरों व आश्रम के आसपास गोकशी की घटनाएं हो रही है। संत निरंकारी आश्रम की भूमि पर सत्संग भवन का निर्माण होना है। बृहस्पतिवार को नीव रखी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही गोकाशी की घटना हो गई। उन्होंने कहा यदि पांच दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेष को मिट्टी में दबा दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में गश्त करने के निर्देश दिए। पूर्व में गोकशी की घटना में जेल गए लोगों के बारे में पता कराया जाए रहा है कि वे क्या काम कर रहे हैं। जल्दी ही गोकशी की घटना का खुलासा किया जाएगा। हंगामे में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री श्याम चौहान, विहिप के नगर मंत्री विक्की चौहान, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, बजरंग दल के सुनील मुखिया, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने के पास भी मिले थे अवशेष
बागपत। शहर में महिला थाने के पास यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर दस दिन पहले गोकशी की घटना हुई। पुलिस आज तक भी इसका खुलासा नहीं कर पाई।

आवारा गोवंशीय पशुओं को बना रहे निशाना
बागपत। शहर से लेकर गांव में घूमने वाले बेसहारा गोवंशीय पशुओं को निशाना बनाया जा रहा है। आरोपी रात्रि में गोवंशीय पशुओं को बेहोश कर कटान के लिए ले जाते है। जंगल में गोकशी करते है और आराम से भाग निकलते है।

गोवंश से लदा कैंटर खाई में गिरा
बड़ौत (बागपत)।
बागपत की ओर से एक आयशर कैंटर में वध के लिए ले जा रहें गोवंश की सूचना लधवाड़ी गांव के एक युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बड़का रोड़ की ओर भागने लगा और बाद में खाई में पलट गया। उसमें सवार तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने दो गायों व एक सांड़ को गोशाला में भेजा और इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

रवि शर्मा पुत्र गोपी चंद शर्मा निवासी लधवाड़ी ने पुलिस को सूचना दी कि बागपत की ओर से आयशर कैंटर यूपी 15 डीटी 9846 बड़ौत की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने इसका पीछा किया तो ये बड़का रोड़ होते हुए भागने लगा और खाई में पलट गया। इसमें दो गाय व एक सांड़ बंधे थे और घायल भी थे। आयशर कैंटर से तीन लोग भाग निकले। इसमें लिफ्ट लेकर बैठी एक महिला व बच्चा भी मिला। जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंपा है। इस संबंध में रवि शर्मा की तहरीर पर मामला दर्ज किया और भागे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed