फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट

दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट

Mon, 27 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव में रविवार को शाम के समय मात्र 60 रुपये के लेन देन के मामले को लेकर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया।

सोमपाल पुत्र महेंद्र के ताहिर और सलीम पुत्र शब्बीर पर 60 रुपये थे। वह शाम को उनसे अपने रुपये मांगने गया तो उनमें कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इनमें संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से सोमपाल व दूसरे पक्ष से ताहिर, सलीम, गुलजार, कैसर, साइना गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति पर काबू किया। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया । दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed