फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने दरोगा पर लगाया पिटार्ई करने का आरोप

युवक ने दरोगा पर लगाया पिटार्ई करने का आरोप

Sun, 26 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवक ने दरोगा पर लगाया पिटार्ई करने का आरोप
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत में जुगाड़ से आरओ का पानी सप्लाई करने वाले युवक ने दरोगा पर चौकी में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया। बाजार में तेल खत्म होने पर जुगाड़ बंद हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों के साथ पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे छपरौली थाना क्षेत्र के चौबली गांव निवासी पिंकू ने एसपी को बताया कि वह बड़ौत में आरओ प्लांट पर नौकरी करता है। जुगाड़ से बड़ौत में दुकानों पर आरओ का पानी सप्लाई करता है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग नेहरू मूर्ति के पास जुगाड़ के तेल खत्म हो गया। जिस कारण जुगाड़ सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इसी समय बाजार पुलिस चौकी से तीन पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और उसे पकड़ कर चौकी में अंदर ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा ने उसकी पिटाई की। उसे कई घंटे तक बंद रखा। उसने एसपी से जांच कराकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर रूपेंद्र तोमर, आलोक शास्त्री, अशोक, मोनू स्वामी, तपिस तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed