फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft at an unoccupied house solved within 24 hours; three accused arrested

मध्य प्रदेश: शहडोल में सूने मकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
सार

Madhya Pradesh: शहडोल के जैन कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Theft at an unoccupied house solved within 24 hours; three accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में की गई। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ने भी जायजा लिया था।
विज्ञापन


ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषण ले गए
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को फरियादी नवीन, निवासी जैन कॉलोनी, शहडोल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


फिंगरप्रिंट से लेकर तकनीकी जांच तक
घटना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम को बुलाकर जांच कराई गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाते हुए संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ शुरू की
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आदर्श यादव उर्फ आदि, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी घरोला मोहल्ला, शहडोल, शशिकांत गौतम, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14/19, घरोला मोहल्ला, शहडोल और आशीष साहू उर्फ करण, उम्र 19 वर्ष, निवासी घरोला मोहल्ला, शहडोल शामिल हैं।

चोरी के अन्य मामलों की भी पड़ताल
पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।


पुलिस टीम की कार्रवाई से 24 घंटे में खुला मामला
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम के उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों की भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed