फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Copper wires stolen after setting fire to farmhouse; two accused arrested.

Meerut News: फार्म हाउस में आग लगाकर तांबे के तार चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Copper wires stolen after setting fire to farmhouse; two accused arrested.
13.60 किलो तांबे का तार बरामद, अष्टापद मंदिर के पीछे हुई थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। जंबूद्वीप स्थित अष्टापद मंदिर के पीछे डेयरी फार्म में आग लगाकर तांबे के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 600 ग्राम तांबे का तार बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, अष्टापद मंदिर के पीछे स्थित डेयरी फार्म में चोरी की घटना सामने आने के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मनोहरपुर कॉलोनी निवासी अनुराग और सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित राजेश पाल ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया था कि आरोपियों ने डेयरी फार्म में लगे तारों को चोरी करने के बाद उनके ऊपर चढ़ी प्लास्टिक को जलाया था। प्लास्टिक जलने के दौरान आग फैल गई थी। फार्म हाउस मालिक राजेश पाल को पड़ोसी ने आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर दीवारों पर लगे फिटिंग के तार टूटे मिले थे। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने प्लास्टिक जलाकर तारों के अंदर से तांबा निकाला और उसे चोरी कर लिया। आग लगने से फार्म हाउस में भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का 13 किलो 600 ग्राम तांबे का तार बरामद किया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed