फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have formally charged three youths apprehended on suspicion of theft.

Meerut News: चोरी के शक में पकड़े गए तीन युवकों का पुलिस ने किया चालान

Fri, 04 Sep 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police have formally charged three youths apprehended on suspicion of theft.
आबूलेन में एक मकान में चल रही पार्टी से लौट रहे थे तीन युवक, पुलिस को देखकर भागे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आबूलेन में चोरी के शक में पकड़े गए तीन युवकों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। जिस घर में पार्टी चल रही थी, वहां पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कोई जुए से संबंधित सामग्री नहीं मिली।
मूल रूप से आबूलेन में रहने वाला एक युवक जर्मनी में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गया। वह अपने परिवार के साथ मेरठ में लंबे समय बाद आया था। जिसके चलते उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया। जिसमें शराब पीकर लोग जश्न मना रहे थे।
विज्ञापन

सीओ कैंट संजय गुप्ता ने बताया कि रात को सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि शराब पीकर कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो तीन युवकों को घर से बाहर आते हुए देखा। पुलिस को देखकर उन्होंने भागना शुरू कर दिया। चोरी के शक में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया और सदर बाजार थाने लेकर पहुंची। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। वह पुलिस को देखकर डर गए। इसलिए भाग गए। पुलिस ने अनुज, लक्ष्य निवासी सदर समेत तीन का का शांतिभंग में चालान कर दिया है। सीओ ने बताया कि कोई भी जुए से संबंधित सामग्री पुलिस को घर पर नहीं मिली।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed